Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के दुर्गम अस्पतालों से गायब चल रहे बॉन्ड के 50 डॉक्टर होंगे बर्खास्त...स्वास्थ्य मंत्री

उत्तराखंड : प्रदेश के दुर्गम अस्पतालों से गायब चल रहे बॉन्ड के 50 डॉक्टरों को बर्खास्त किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इसका संज्ञान लेकर सुबह अधिकारियों से बात कर रिपोर्ट ली और उसके बाद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 Jan, 2024
उत्तराखंड के दुर्गम अस्पतालों से गायब चल रहे बॉन्ड के 50 डॉक्टर होंगे बर्खास्त...स्वास्थ्य मंत्री

उत्तराखंड : प्रदेश के  दुर्गम अस्पतालों से गायब चल रहे बॉन्ड के 50 डॉक्टरों को बर्खास्त किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने इसका संज्ञान लेकर सुबह अधिकारियों से बात कर रिपोर्ट ली और उसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक को पचास के करीब डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बॉन्ड व्यवस्था मरीजों की सुविधा के लिए की है।

यदि बॉन्ड वाले डॉक्टर मरीजों को इलाज देने की बजाए गायब रहेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे डॉक्टरों को तत्काल बर्खास्त कर नए डॉक्टरों को तैनाती दी जाएगी।

उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को बॉन्ड व्यवस्था के तहत तैनात डॉक्टरों की विशेष रूप से निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।

डॉ.धन सिंह ने कहा कि अस्पतालों से गायब किसी भी डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share This Article