Menu
#News

एक बाप बना अपने सौतेली बेटी का प्रेमी और पिता!

एक बाप बना अपने सौतेली बेटी का प्रेमी और पिता! : नमस्कार मैं अनन्या सहगल, और आप देख रहे हैं Khoji Narad Exclusive, जहां हम लाते हैं दुनिया की सबसे चौंकाने वाली और विचलित कर देने वाली कहानियां, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल होता है। आज हम लेकर आए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 Jul, 2025
एक बाप बना अपने सौतेली बेटी का प्रेमी और पिता! 

एक बाप बना अपने सौतेली बेटी का प्रेमी और पिता! :  नमस्कार मैं अनन्या सहगल, और आप देख रहे हैं Khoji Narad Exclusive, जहां हम लाते हैं दुनिया की सबसे चौंकाने वाली और विचलित कर देने वाली कहानियां, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल होता है। आज हम लेकर आए हैं एक ऐसी खबर, जो ना सिर्फ आपको झकझोर कर रख देगी, बल्कि यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या यही है कलियुग का असली चेहरा? दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk को तो आप जानते ही हैं। लेकिन आज की खबर एलन नहीं, बल्कि उनके पिता Errol Musk के बारे में है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- माँ दुर्गा के विकराल रूप देवी कालरात्रि की कथा

एक ऐसा नाम, जिसने कलियुग को शर्मसार कर दिया है। जिस इंसान ने एक मासूम बच्ची को 4 साल की उम्र से अपनी गोद में खिलाया, वही आज उस बच्ची का प्रेमी और दो बच्चों का पिता बन चुका है।” जी हां, आप सही सुन रहे हैं! Errol Musk, जिनकी उम्र अब 77 साल है, उन्होंने अपनी सौतेली बेटी Jana Bezuidenhout के साथ दो बच्चे पैदा किए हैं। Jana, Errol की दूसरी पत्नी Heide की बेटी हैं, जिन्हें Errol ने तब से पाला जब वो मात्र चार साल की थीं।सोचिए दर्शकों! जिसे Errol ने गोद में खिलाया, बड़ी किया, जीवन सिखाया – उसी बच्ची के साथ उसके दो बच्चों के पिता बन चुके हैं।

अगर इसे घोर कलियुग नहीं कहा जाए, तो और क्या कहा जाए? Jana को बचपन से ही Errol ने एक पिता की तरह पाला, लेकिन क्या यह सच्चाई थी? या फिर ये एक लंबी ग्रूमिंग की प्रक्रिया थी? क्या Errol ने Jana की मासूमियत का फायदा उठाया? मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जब एक संरक्षक ही शोषणकर्ता बन जाए, तो विश्वास की नींव ही टूट जाती है। Errol Musk ने अपने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्होंने Jana के साथ संबंध बनाए और अब वे दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि, “हम इस धरती पर हैं ही इसलिए, ताकि बच्चे पैदा करें।” क्या ये बयान एक नैतिकता विहीन सोच का प्रतीक नहीं है? “ये कोई आम खबर नहीं है। ये उस समाज का आईना है, जहां नैतिकता, रिश्तों की मर्यादा और जिम्मेदारी जैसे शब्द खोते जा रहे हैं।

अगर एक पिता ही अपनी सौतेली बेटी के साथ ऐसा घिनौना रिश्ता बना ले, तो क्या बचता है रिश्तों की गरिमा में?” ये खबर सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है। यह बताती है कि कैसे पावर, पैसा और पितृसत्ता मिलकर इंसानी संवेदनाओं को कुचल सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट पर कोहराम मच गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं – क्या Errol Musk पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए? क्या Jana के साथ यह सब सहमति से हुआ या दबाव में? क्या समाज को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए? सोशल मीडिया पर लोग इसे “Rich Men’s Moral Corruption” कह रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “Modern Day Incest” बताया है, जबकि कई इसे outright pedophilia disguised as love कह रहे हैं। “दर्शकों, ये कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है। यह हकीकत है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- जब ISRO का सितारा बना जेल का कैदी

अगर ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया गया, तो यह एक खतरनाक संदेश देगा – कि जिसके पास पैसा और ताकत है, वो किसी भी रिश्ते की सीमाओं को पार कर सकता है।”आज की इस खबर ने रिश्तों की परिभाषा को ही झकझोर कर रख दिया है। Errol Musk का यह रिश्ता सिर्फ अमर्यादित ही नहीं, बल्कि चिंतन योग्य भी है। क्या कानून ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करेगा? क्या Jana कभी अपनी सच्ची कहानी बताएगी? क्या Elon Musk इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे? ये सवाल उठते रहेंगे। लेकिन एक बात तय है – यह घटना घोर कलियुग की जीवित मिसाल बन चुकी है। मैं हूं अनन्या सहगल, और हमारे साथ थे Khoji Narad, लेकर एक और सनसनीखेज, शर्मनाक परंतु जरूरी खबर। आप देखते रहिए Khoji Narad Exclusive, जहां हर पर्दे के पीछे की कहानी सामने आती है। सच्चाई के आईने में, कलियुग का घिनौना चेहरा।”

Share This Article