Menu
#अंतराष्ट्रीय

हिंसा के आरोपी..? के घर वसूली का नोटिस चस्पा....

उत्तराखंड,,, हल्द्वानी : बनभूलपुरा में हुई हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के घर पर वसूली नोटिस चस्पा कर दिया गया है। हिंसा में सबसे ज्यादा नुकसान नगर निगम का उठाना पड़ा था। नगर निगम ने 2.68 करोड़ के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी कर नुकसान की भरपाई करने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 Mar, 2024
हिंसा के आरोपी..? के घर वसूली का नोटिस चस्पा....

उत्तराखंड,,, हल्द्वानी : बनभूलपुरा में हुई हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के घर पर वसूली नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

हिंसा में सबसे ज्यादा नुकसान नगर निगम का उठाना पड़ा था।

नगर निगम ने 2.68 करोड़ के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी कर नुकसान की भरपाई करने को कहा था।

अब्दुल मलिक द्वारा नुकसान की भरपाई का पैसा जमा नहीं कराने पर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली के तहत आरसी जारी कर दी थी।

अब तहसील प्रशासन ने हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक से 2.44 करोड़ की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तहसील प्रशासन ने अब्दुल मलिक के बनभूलपुरा स्थित आवास पर वसूली नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

कुर्की नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर नुकसान की भरपाई का पैसा एक सप्ताह में जमा नहीं कराया गया तो चल-अचल संपत्ति की कुर्की कर दी जाएगी।

बता दें कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा में करीब 8 करोड़ के आसपास सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

 

 

Share This Article