Menu
#ऋषिकेश

आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर

आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर : लगता है जैसे जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून क्रन्तिकारी बन गया है। स्कूल , अस्पताल , ट्रांसपोर्ट , स्मार्ट पार्किंग , शराब और भू माफ़ियागिरी पर प्रहार के बीच अब टावर टार्गेट पर है। जी हाँ कुछ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 Jul, 2025
आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर 
आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर :  लगता है जैसे जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून क्रन्तिकारी बन गया है। स्कूल , अस्पताल , ट्रांसपोर्ट , स्मार्ट पार्किंग , शराब और भू माफ़ियागिरी पर प्रहार के बीच अब टावर टार्गेट पर है। जी हाँ कुछ समय से जिला प्रशासन लगातार कड़े निर्णय ले रहा है। जिससे नियमविरूद्ध कार्यों पर प्रभावी एक्शन से इन गड़बड़ कार्यों में संलिप्त लोगों में सरकार तथा प्रशासन का खौफ बढ़ा है, वहीं इस प्रकार के एक्शन से आम जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के कार्यों से सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में  जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर के ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजा वाला रोड तथा वार्ड 05 रामबाग हरबर्टपुर में मानकों की अनदेखी कर घनी आबादी में लगाए गए मोबाईल टावर को सील कर दिया है।
आक्रामक हुआ प्रशासन सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर 
आक्रामक हुआ प्रशासन सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर

नियम विरूद्ध कार्यों का ‘‘विध्वंस’’ ही है हश्रः डीएम 

यह भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

मुख्यमंत्री के निर्देशन में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री के निर्देशन में  जिला प्रशासन देहरादून  फ्रंटफुट पर एक बाद एक बड़े एक्शन ले रहा है, इसी क्रम में नियम विरुद्ध लगाए गए दर्जनों मोबाइल टावर सील किए गए हैं।  वहीं जिला प्रशासन का मत स्पष्ट है कि बिना अनुमति के यदि टावर-खूटा कील, भी लगाई तो सील की कार्यवाही की जा रही है। डीएम सविन बंसल जनमानस के हितों को सर्वोपरि रखकर जनहित में निर्णय ले रहें हैं और जनभावना से खिलवाड़ व मानकों का उल्लंघन जनभावना आहत् जैसे कृत्यों पर प्रशासन अपने चिरपरिचित अंदाज में अडिग होकर कार्यवाही कर रहा है। ताजा मामलें में घनी आबादी बस्ती कॉलोनी में नियम विरुद्ध लगाई जा रहे हैं हाई फ्रीक्वेंसी के मोबाईल टावर सील कर दिए गए हैं।
आक्रामक हुआ प्रशासन सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर 
आक्रामक हुआ प्रशासन सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर

दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक बाद एक बड़े एक्शन

यह भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

बगैर अनुमति, लगाए टावर-खूटा कील, तो होगा सील

डीएम का भौकाल है और जिला प्रशासन की कार्यशैली एक्शन मोड में है जिससे जिले में नियम विरूद्ध कार्यों का ‘‘विध्वंस’’ किया जा रहा है। नियम कायदे दरकिनार कर लगाए जा रहे थे मोबाईल टावर, प्रशासन ने एक  झटके में सील कर दिए है। तहसील विकासनगर हरबर्टपुर के स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके क्षेत्र में मानकों का उल्ल्ंघन कर घनी आबादी में नियमविरूद्ध मोबाईल टावर लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, क्षेत्रवासियों में रेडिएशन फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व तथा ईडीएम को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए और तत्काल  जिला प्रशासन द्वारा मोबाईल टावरों को सील कर दिया गया है।
Share This Article