Menu
#चमोली

कुछ दिनों तक ‘मन्‍नत’ से बाहर नहीं निकलेंगे आर्यन खान! भाई से मिलने मुंबई आ रही हैं सुहाना

मुंबई से पार्थो सिल की रिपोर्ट : ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आर्यन खान अपने घर ‘मन्नत’ पहुंच गए हैं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही भाई से मिलने के लिए सुहाना खान अमेरिका से मुंबई आ सकती हैं। बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 Oct, 2021

मुंबई से पार्थो सिल की रिपोर्ट : ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आर्यन खान अपने घर ‘मन्नत’ पहुंच गए हैं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही भाई से मिलने के लिए सुहाना खान अमेरिका से मुंबई आ सकती हैं।

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फाइनली लगभग 1 महीने के बाद जमानत पर रिहा होकर घर पहुंच गए हैं। आर्यन को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप पर ड्रग्स लेने और खरीद-फरोख्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भले ही आर्यन खान जेल की कैद से बाहर आ गए हों मगर अभी वह कुछ दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इस बीच खबर है कि अपने भाई के रिहा होने के बाद सुहाना खान जल्द ही मुंबई आ सकती हैं।

Share This Article