Menu
#अंतराष्ट्रीय

विधानसभा सत्र की अधिसूचना हुई जारी......

उत्तराखंड : विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। 05 फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होगा। तीन दिवसीय सत्र 05 फरबरी से 08 फरबरी तक चलेगा। बता दें, 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित हुआ था, जिसके बाद आज सत्र किए जाने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 Jan, 2024
विधानसभा सत्र की अधिसूचना हुई जारी......

उत्तराखंड : विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

05 फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होगा। तीन दिवसीय सत्र 05 फरबरी से 08 फरबरी तक चलेगा।

बता दें, 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित हुआ था, जिसके बाद आज सत्र किए जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

05 सितंबर को सुबह 11बजे से विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होगी।

पिछले साल 08 सितंबर को सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।

सत्र के तीसरे दिन सरकार ने उत्तराखंड विनियोग (2023-2024 का अनुपूरक) विधेयक समेत 11 विधेयक ध्वनिमत से पारित कराए थे।

विधानसभा की कार्यवाही देर रात तक चली थी।

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभागवार अनुपूरक अनुदान मांगों के पारित करते हुए अनुपूरक विधेयक में 11321 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया था।

इसमें 3530 करोड़ रुपये का प्रावधान राजस्व और 7790 करोड़ का पूंजीगत मद में किया गया था।

अनुपूरक बजट की मंजूरी के बाद राज्य का कुल बजट आकार 88728 करोड़ रुपये का हुआ।

इसके अलावा सरकार ने सदन में पेश 12 में से 11 विधेयकों को भी पारित करा दिया था।

राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में सीधी भर्ती के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक प्रवर समिति को भेज दिया था।

 

Share This Article