Menu
#अंतराष्ट्रीय

दुष्कर्म केस में बड़ी कार्रवाई, मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुकेश बोरा गिरफ्तार : दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार हल्द्वानी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दुष्कर्म और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 Sep, 2024
दुष्कर्म केस में बड़ी कार्रवाई, मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुकेश बोरा गिरफ्तार : दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार

हल्द्वानी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते कई दिनों से पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी।

23 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

आपको बता दें कि मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हुए 23 दिन बीत चुके हैं। 23 दिन बाद पुलिस ने आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश से दबोचा है। पुलिस टीम मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। एसओजी सहित पुलिस की 7 टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी। 23 दिन बाद पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है।

 

 

Share This Article