Menu
#News

बड़ी ख़बर, सीएम आवास के पास महिला ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश : राजधानी के हाई सिक्युरिटी जोन में मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंची एक महिला के जहर खाने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है। हालत बिगड़ने पर महिला को आनन-फानन में ले जाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे उपचार दिया जा रहा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 Sep, 2024
बड़ी ख़बर, सीएम आवास के पास महिला ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश : राजधानी के हाई सिक्युरिटी जोन में मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंची एक महिला के जहर खाने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है। हालत बिगड़ने पर महिला को आनन-फानन में ले जाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे उपचार दिया जा रहा है। शनिवार को फिरोजाबाद के रुकनपुरा शिकोहाबाद से चलकर राजधानी लखनऊ के हाई सिक्युरिटी जोन में पहुंची महिला रुखसाना ने लाॅ मार्ट कॉलेज चौराहे के पास पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

लड़खड़ाकर चल रही महिला पर जैसे ही पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी तो पुलिस वालों द्वारा की गई टोका टाकी के बाद उसने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आई है। महिला के मुंह से यह बात सुनते ही अलर्ट मोड पर आए पुलिस वाले तुरंत महिला को उठाकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां की गई पूछताछ में महिला ने बताया है कि वह कीटनाशक दवा खाकर आई है, क्योंकि कुछ लोगों ने उसकी जमीन और मकान पर कब्जा कर लिया है और विरोध पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

यह बात पता चलने पर डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने घटना की बाबत फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। जिसके चलते फिरोजाबाद पुलिस अब राजधानी लखनऊ पहुंच रही है।

 

 

 

 

Share This Article