Menu
#अंतराष्ट्रीय

भाजपा द्वारा प्रदेश में पार्टी नेताओं को शामिल करने का सिलसिला चालू 10 हज़ार से ज्यादा कांग्रेसी हुए शामिल...

उत्तराखंड : भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान के तहत दूसरे दलों के अभी तक 12000 से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल कराया है। सभी लोकसभा क्षेत्रों से लोग भाजपा में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक कई बड़े नाम आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व कैबिनेट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 Mar, 2024
भाजपा द्वारा प्रदेश में पार्टी नेताओं को शामिल करने का सिलसिला चालू 10 हज़ार से ज्यादा कांग्रेसी हुए शामिल...

उत्तराखंड : भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान के तहत दूसरे दलों के अभी तक 12000 से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल कराया है।

सभी लोकसभा क्षेत्रों से लोग भाजपा में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक कई बड़े नाम आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा और हरक की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस छोड़ चुकी हैं।

इन दोनों के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं। हालांकि पार्टी में एक वर्ग इसके पक्ष में नहीं है।

कांग्रेसियों पर भी चढ़ने लगा मोदी : धामी का रंग

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कामकाज के तौर तरीकों का रंग कांग्रेसियों पर भी चढ़ने लगा है।

यही वजह है कि लगातार कांग्रेस के नेताओं की भाजपा में एंट्री हो रही है।

लोस चुनाव का एलान होने से पहले सीएम धामी सभी 13 जिलों में प्रवास कर चुके हैं। इन जनसंपर्क यात्राओं के दौरान उनकी सभाओं में उमड़ी भीड़ ने विरोधियों को जमीनी सच्चाई से अवगत करा असहज कर दिया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि चमोली और उत्तरकाशी में सीएम के दौरे दौरान कांग्रेस में सेंध लगाने की जो व्यूह रचना तैयार हुई थी, वह कांग्रेस के एक वर्तमान विधायक व दो पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने के रूप में चरितार्थ हुई।

अभी और कांग्रेस नेताओं के पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं।

अभी भी जारी है हरक सिंह के भाजपा में जाने की चर्चा

सीबीआई जांच में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

पार्टी सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही हरक भाजपा में होंगे हालांकि पार्टी में एक बड़ा वर्ग नहीं चाहता कि हरक की भाजपा में वापसी हो।

Share This Article