अवैध खनन पर भाजपा विधायक ने कार्रवाई में लापरवाही पर जताई नाराजगी : उत्तराखंड में अवैध खनन को लेकर लगातार सवालिया निशान उठते रहे हैं कभी विपक्ष के द्वारा तो कभी सत्ता पक्ष के ही जन प्रतिनिधियों के द्वारा यह सवाल उठाए जाते हैं। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी खुद अवैध खनन वाले क्षेत्र में जाकर वाहनों को पकड़ा है और पुलिस प्रशासन से उसकी शिकायत भी की है।
हैरानी की बात यह है कि स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान कई जगह फोन करने के बावजूद भी 1 घंटे तक पुलिस का इंतजार करते रहे यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर जरूर किया है लेकिन विधायक के कई फोन करने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन में तत्परता ना दिखाई देना गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस पर अब भाजपा विधायक विनोद चमोली ने प्रतिक्रिया दी है और कहा की यह शासन प्रशासन को देखना है कि कहां किस तरह की गतिविधियां हो रही है फिर भी मुन्ना सिंह चौहान एक वरिष्ठ विधायक हैं और वह खुद में इतने सक्षम हैं कि आगे क्या करना है।