Menu
#News

2024 में में भाजपा मालामाल , कांग्रेस हुई बदहाल

2024 में में भाजपा मालामाल : Political Parties Got Election Donations : सुप्रीम कोर्ट द्व्रारा फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने के बाद भी माता लक्ष्मी राजनीतिक पार्टियों पर मेहरबान है। बीजेपी (BJP) पर तो माता लक्ष्मी की कुछ ज्यादा ही दया दृष्टि दिखा रही है। भाजपा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 Dec, 2024
2024 में में भाजपा मालामाल , कांग्रेस हुई बदहाल

2024 में में भाजपा मालामाल : Political Parties Got Election Donations : सुप्रीम कोर्ट द्व्रारा फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने के बाद भी माता लक्ष्मी राजनीतिक पार्टियों पर मेहरबान है। बीजेपी (BJP) पर तो माता लक्ष्मी की कुछ ज्यादा ही दया दृष्टि दिखा रही है।

भाजपा को 2023-24 में लोगों, ट्रस्टों और कॉरपोरेट घरानों से 2,244 करोड़ रुपये चुनावी चंदे के रूप में मिले जो 2022-23 में मिले चंदे से तीन गुना अधिक हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से ज्यादा चुनावी चंदा (Election Donations) तो दक्षिण भारत की पार्टी बीआरएस (BRS) को मिला है। बीआरएस को 580 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

वहीं कांग्रेस (Congress) तीसरे नंबर पर रही जिसे 289 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जबकि पिछले वर्ष उसे 79.9 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को 2023-24 में 11.1 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जो पिछले वर्ष 37.1 करोड़ रुपये से कम है।

इस साल 2023-24 में भाजपा को कांग्रेस से 776.82% ज़्यादा चंदा मिला है। भाजपा को 2023-24 में सबसे ज़्यादा 2,244 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। वहीं वहीं दूसरे नंबर पर तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस रही, जिसे 580 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों को सबसे ज्यादा चंदा प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट (Prudent Electoral Trust) से मिला है। भाजपा को 723 करोड़ रुपए और कांग्रेस को 156 करोड़ रुपए दिए। सीधे शब्दों में कहें तो, 2023-24 में भाजपा का लगभग एक तिहाई और कांग्रेस का आधे से अधिक दान प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से आया है।

Share This Article