Menu
#News

मंगलौर सीट जीतकर इतिहास रचेगी BJP : CM धामी

उत्तराखंड, (रुड़की) : मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ रहे करतार सिंह भडाना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी मौजूदगी में करतार सिंह भडाना का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 Jun, 2024
मंगलौर सीट जीतकर इतिहास रचेगी BJP : CM धामी

उत्तराखंड, (रुड़की) : मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ रहे करतार सिंह भडाना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी मौजूदगी में करतार सिंह भडाना का नामांकन पत्र दाखिल कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से पांचों लोकसभा सीट जीत कर भाजपा ने एक इतिहास फिर लिखा है।

उन्होंने कहा कि मंगलौर उपचुनाव भी भाजपा जीत कर इतिहास लिखेगी। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मिठाई खिलाकर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को जीत का आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मंगलौर उपचुनाव को जीतने के लिए लग जाए। वही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने नारसन बॉर्डर से मंगलौर अब्दुल कलाम चौक तक विशाल रोड शो निकला।

इस विशाल रोड शो को देखकर आमजन भी बोलते हुए दिखाई और सुनाई दिए की इतिहास में आज तक भी मंगलौर में ऐसा विशाल रोड शो होता कभी नहीं देखा।

जहां तक भी नजर गई वहीं तक विशाल रोड शो में शामिल गाड़ियों की कतार ही कतार दिखाई दी।

मंगलौर विधानसभा सीट से चुनाव के लिए भाजपा के कद्दावर प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने दलबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

रोड शो के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए एक सुनहरा अवसर है।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की विजय क्षेत्र के विकास एवं तरक्की की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि वह 24 घंटे जनता के बीच रहकर दिन-रात यहां के क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान तथा यहां के विकास के लिए कोई और कसर नहीं छोड़ेंगे।

राज्य तथा केंद्र में भी भाजपा की सरकारें है और डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मंगलौर की जनता को मिलेगा।

 

Share This Article