Menu
#उत्तराखण्ड

मणिपुर में उत्तराखंड का वीर जवान शहीद, सीएम धामी ने दुख व्यक्त किया

मणिपुर में उत्तराखंड का वीर जवान शहीद : प्रदेश के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी आसाम राईफ़ल का एक जवान शहीद हो गया हैं। शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा आज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 Aug, 2024
मणिपुर में उत्तराखंड का वीर जवान शहीद, सीएम धामी ने दुख व्यक्त किया

मणिपुर में उत्तराखंड का वीर जवान शहीद : प्रदेश के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी आसाम राईफ़ल का एक जवान शहीद हो गया हैं।

शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा आज सोमवार शाम उनके निवास ऋषिकेश पहुँच गया हैं। आज (मंगलवार) को दोपहर 12 बजें ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि की जाएगी।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर ऋषिकेश पहुंचा,12 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में शहीद जवान को दी जाएगी अंतिम विदाई।

जानकारी के मुताबिक़ के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे। जहाँ उनके शहीद होने की खबर उनके परिजनों तक पहुँची, आज सेना के विशेष वाहन के द्वारा तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित उनके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुँचाया गया।

शहीद का पार्थिव शरीर देर से पहुँचने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार को ही किया जाएगा , शहीद को अंतिम विदाई देने सीएम पुष्कर सिंह धामीं और कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की भी पहुँचने की संभावना हैं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा

असम में माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

टिहरी के देवप्रयाग का रहने वाला शहीद जवान हजारी चौहान,  सीएम धामी, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।

Share This Article