Menu
#ऋषिकेश

मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मेडलिस्ट ब्रॉन्ज मेडल विजेता को दी बधाई

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक-2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक अर्जित करने वाले देश के सपूत सरबजोत सिंह से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 Aug, 2024
मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मेडलिस्ट ब्रॉन्ज मेडल विजेता को दी बधाई

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक-2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक अर्जित करने वाले देश के सपूत सरबजोत सिंह से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद सरबजोत सिंह उत्तराखंड पहुंचे हैं।

सीएम धामी ने सरबजोत सिंह से फोन पर बात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक-2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक अर्जित करने वाले देश के सपूत सरबजोत सिंह से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

साथ ही सीएम धामी ने ओलंपिक मेडलिस्ट सरबजोत सिंह के साथ उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा की।

बता दें सरबजोत सिंह हरियााणा के अंबाला जिले के रहने वाले हैं।

सरबजोत सिंह देहान गांव से आते हैं। सरबजोत सिंह का जन्म 30 सितंबर 2001 में हुआ।

सरबजोत सिंह के पिता किसान हैं। सरबजोत सिंह ने चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज से स्कूलिंग की है।

2023 में सरबजोत सिंह हाई एजुकेशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन की।

 

Share This Article