Menu
#Mumbai

CM पुष्कर सिंह धामी के आने का विरोध कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

उत्तराखंड: हल्द्धानी रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे, लेकिन उनके आगमन से पहले ही यहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच तीखी झड़प हुई हल्द्वानी में बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के आने से पहले युवा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 Mar, 2023
CM पुष्कर सिंह धामी के आने का विरोध कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

उत्तराखंड: हल्द्धानी रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे, लेकिन उनके आगमन से पहले ही यहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच तीखी झड़प हुई

हल्द्वानी में बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के आने से पहले युवा कांग्रेसियों ने उनके विरोध की तैयारी शुरू कर दी थी। बुद्ध पार्क में सुबह से ही युवा कांग्रेसी जुटने लगे थे। इधर भारी संख्या में पुलिस बल भी बुद्ध पार्क के पास मौजूद रहा।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे। कुछ ही देर बाद पुलिस ने युवा कांग्रेसियों को पार्क के अंदर से पकड़ना शुरू किया और बाद में दो बसों में भरकर उन्हें ले गए। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई।

यह भी पढ़ें- कोल्हूखेत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे नवजात बच्ची पड़ी मिली

नकल विरोधी अध्यादेश को लेकर सीएम का आभार जताने के लिए भाजयुमो आभार रैली का आयोजन करने जा रही है। राम लीला मैदान में आयोजित होने वाले इस रैली में सीएम धामी शामिल होंगे।

 

Share This Article