Menu
#अंतराष्ट्रीय

धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर....

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज (बृहस्पतिवार) को राज्य सचिवालय में अपराह्न तीन बजे होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं, एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75% सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 Jan, 2024
धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर....

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज (बृहस्पतिवार) को राज्य सचिवालय में अपराह्न तीन बजे होगी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

वहीं, एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75% सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है।

नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय संभव है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

Share This Article