Menu
#नैनीताल

कहीं आप में भी तो नहीं ऐसे लक्षण,,दोपहर में नींद आने के ये हैं प्रमुख कारण,,जाने एक क्लिक में..

दोपहर में हमें कम भोजन करना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा खाने को पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक खून की जरुरत होती है, दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आना काफी आम बात है। हम ऑफिस में हम अक्सर अपने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 Jul, 2024
कहीं आप में भी तो नहीं ऐसे लक्षण,,दोपहर में नींद आने के ये हैं प्रमुख कारण,,जाने एक क्लिक में..

दोपहर में हमें कम भोजन करना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा खाने को पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक खून की जरुरत होती है, दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आना काफी आम बात है।

हम ऑफिस में हम अक्सर अपने साथियों को लंच करने के बाद उबासियां लेते देखते है।

उन्हें ऐसे देखकर हमें भी नींद आने लगती है। दोपहर की नींद पर काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इस लेख  में उन वजहों के बारें में बताएंगे जिनकी वजह हमें दोपहर में नींद आती है।

दोपहर में हमें कम भोजन करना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा खाने को पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक खून की जरुरत होती है।

दोपहर का भोजन करने से कुछ समय के लिए आपके दिमाग में खून का संचार कम हो जाता है। साथ ही शरीर की क्रियाशीलता कम हो जाती है और आपको सुस्ती और नींद का अनुभव होने लगता है।

तेजी से घटता है ब्लड शुगर का स्तर

जानकारी के मुताबिक, शरीर को काम करने के लिए उर्जा की जरूरत होती है। इसके लिए हम ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर करते हैं।

इसमें हम खाते हैं वो न्यूट्रिशन हमारी बॉडी की एनर्जी का सोर्स बनता है।

खाना खाते ही आंत खाने को पचाने का काम करना शुरू कर देती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है, जिससे सुस्ती महसूस होती है और नींद आती है।।

जाने किस वजह से आती हैं नींद

ऐसा कई बार देखा गया है कि शरीर के हार्मोन्स भी नींद आने की एक वजह होते हैं। क्योंकि, खाना खाने के बाद कभी-कभी सेरोटोनिन तेजी से बनता है, जिसकी वजह से सुस्ती बढ़ती है और सोने का मन करता है।

सेरोटोनिन वो हॉर्मोन है, जो बॉडी के कई फंक्शन को कंट्रोल करता है। यह शरीर के अंदर एक तरह से एंटीडिप्रेसेंट की भूमिका भी निभाता है। सेरोटोनिन प्रोटीन से बढ़ता है।

Share This Article