Menu
#News

शादीशुदा महिलाओं का बाजार आपने देखा क्या ?

शादीशुदा महिलाओं का बाजार : अगर आप नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के महिला बाजार में विजिट जरूर करें। यह एशिया का सबसे बड़ा महिलाओं का बाजार है। यहां से आप ऊनी कपड़ों से लेकर हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट की शॉपिंग कर सकते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 Sep, 2024
शादीशुदा महिलाओं का बाजार आपने देखा क्या ?

शादीशुदा महिलाओं का बाजार :  अगर आप नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के महिला बाजार में विजिट जरूर करें। यह एशिया का सबसे बड़ा महिलाओं का बाजार है। यहां से आप ऊनी कपड़ों से लेकर हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट की शॉपिंग कर सकते हैं।

शादीशुदा औरत को ही है बिजनेस की इजाजत 

मणिपुर नॉर्थ इंडिया का एक बहुत खूबसूरत राज्‍य है। यह राज्‍य शहीद मीनार, संग्रहालय और झील के लिए प्रसिद्ध है। एक और चीज है, जिसके लिए मणिपुर फेमस है, वो है यहां का महिला बाजार। इस बाजार का नाम है इमा कीथेल। इंफाल की इमा कीथल मार्केट 500 साल पुरानी है। इमा कीथल का मतलब है मदर्स मार्केट। यह मार्केट 16वीं शताब्‍दी में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे कुछ छोटे स्‍टॉल्‍स के साथ शुरू हुआ था और आज ये एशिया का सबसे बड़ा महिला बाजार बन गया है। इस बाजार में घरेलू सामान से लेकर हस्‍तशिल्‍प तक सब कुछ मिलता है। यह मार्केट इंफाल की इकोनॉमिक और कमर्शियल एक्टिविटी का ह‍ब है। राज्‍य को बढ़ावा देने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका है।

तो आइए जानते हैं इस दिलचस्प मार्केट के बारे में रोचक बातें

इस मार्केट की खास बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां 5000 महिलाएं व्‍यापार करती हैं। इससे भी दिलचस्‍प बात यह है कि यहां केवल शादीशुदा महिलाओं को व्‍यापार करने की इजाजत है। यह प्रथा आज से नहीं बल्कि सालों से चली आ रही है। यहां महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करने के लिए संघ से पैसा उधार लेती हैं और बाद में चुका देती है।

करंट अफेयर्स से अपडेट रहती है बिजनेस वुमेन 

सबसे अच्‍छी बात है कि इस बाजार की बिजनेस वुमेन पढ़ीलिखी और जागरूक होती हैं । देश दुनिया के ताजा हालात , मुद्दों और करंट अफेयर्स से अपडेट रहती हैं। वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खासतौर से चर्चा भी करती हैं। शायद इसी कारण यह बाजार दुनियाभर से घूमने के लिए आए लोगों का सबसे पसंदीदा बाजार है।

इमा बाजार से आप लगभग सबकुछ खरीद सकते हैं। यहां पर मणिपुरी महिलाएं सारंग-जैसे फानेक और दुपट्टे जैसी इन्नाफिस पहने रहती हैं। आप उनके माथे पर चंदन के लेप की सुंदर लकीरें देख सकते हैं। अगर एक तरफ कोई महिला ग्राहकों को ऊनी सामान बेचती है, तो दूसरे कोने में एक महिला को आप एक किलो मछली तौलते और बेचते देख सकते हैं। आप यहां से सब्जियों और ताजे फल, मछली, मांस और सूखी मछली जैसे खाद्य पदार्थों, स्थानीय जड़ी-बूटियों से लेकर पारंपरिक वेशभूषा और ऊनी और कपड़ों तक आसानी से खरीद सकते हैं। यहां स्‍टॉल्‍स पर बैंबू और मेटल का सामान भी मिलता है। तो भारत में  नारी शक्ति के इस अनोखे बाज़ार का एक बार आप भी ज़रूर  रुख कीजियेगा।

Share This Article