Menu
#other

पुतलों का गांव आपने देखा है क्या ?

पुतलों का गांव आपने देखा है क्या ? : आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां, इंसानों से 10 गुना ज्यादा पुतले रहते हैं। ये गांव ही पुतलों का गांव कहलाता है। यहां बस स्टॉप से लेकर स्कूल-कॉलेज और दुकानों तक जहां आपकी नजर जाएगी, वहां …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 Jun, 2025
पुतलों का गांव आपने देखा है क्या ?

पुतलों का गांव आपने देखा है क्या ? : आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां, इंसानों से 10 गुना ज्यादा पुतले रहते हैं। ये गांव ही पुतलों का गांव कहलाता है। यहां बस स्टॉप से लेकर स्कूल-कॉलेज और दुकानों तक जहां आपकी नजर जाएगी, वहां आपको पुतले नजर आएंगे। इस गांव की खूबसूरती ऐसी है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे।

बड़ी ख़बर पढ़ें एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

जापान में है ये गांव

दुनिया का ये अनोखा गांव जापान के शिकोकू टापू पर स्थित है। इस गांव का नाम नागोरो है। इसे पुतलों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थानीय भाषा में पुतलों को बिजुका कहा जाता है। इस गांव की कुल आबादी महज 30 है। वहीं, यहां 300 से ज्यादा पुतले रहते हैं। इस गांव में दुकानों पर ग्राहक, बस स्टॉप पर लोग और दूसरे स्थान इंसान नजर आएं या न आएं, लेकिन पुतले आपको जरूर दिखाई देंगे।

इस गांव को पुतलों का गांव बनने की कहानी काफी पुरानी और दिलचस्प है। पुतलों का गांव बनने की कहानी सिर्फ 10 साल पहले शुरू हुई थी। उस समय एक महिला ने स्कूलों में रखने के लिए पुतले बनाए थे। कहा जाता है कि एक समय इस गांव में बड़ी संख्या में लोग रहते थे, लेकिन काम की तलाश में लोग धीरे-धीरे पलायन करते चले गए।

बड़ी ख़बर पढ़ें एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

इस तरह यह गांव देखते ही देखते खाली हो गया और सिर्फ कुछ ही लोग बचे रह गए। इस गांव में लोगों ने अकेलेपन को दूर करने के लिए यह तरीका निकाला। इसकी वजह से पूरे गांव में जगह-जगह पूतले लगा दिए गए। सबसे खास बात यह है कि इन पुतलों को गांव की एक बुजुर्ग महिला ने बनाया है।

महिला 70 साल से ज्यादा उम्र की है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने इस गांव के सूनेपन को दूर करने के लिए यह काम किया है। बताया जाता है कि जब कोई अकेलापन महसूस करता है, तो पुतलों से बात करने लगता है।

Tagged:
Share This Article