Menu
#News

हिमाचल में कंगना,अनुराग ठाकुर,सुक्खू समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान..

हिमाचल प्रदेश (मंडी) : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 4 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत, विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 Jun, 2024
हिमाचल में कंगना,अनुराग ठाकुर,सुक्खू समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान..

हिमाचल प्रदेश (मंडी) : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 4 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत, विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया है।

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है। पीएम मोदी ने इस बार करीब 200 रैलियां की हैं। उनका लोहा पूरा देश और प्रदेश मानता है। मुझे अवश्य यहां से आशीर्वाद मिलेगा.. 400 पार में हिमाचल की भी 4 सीटें रहेंगी।

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैंने मतदान कर दिया है।

आप सभी भी जल्द से जल्द मतदान करके अपना योगदान दें। दुनिया उम्मीद भरी नजरों से भारत की तरफ देख रही है।

विकसित भारत बनाना है। हम सभी को अपना योगदान करना है। जनता का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। हम लोकसभा की सभी 4 सीटें जीतेंगे।

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सभी 6 विधानसभा सीटें भी हम जीतने वाले हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने चुनावी नतीजों से पहले ही हार मान ली है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “..जनता ने एक ही बात ध्यान में रखी है कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी।

देश सुरक्षित है, देश मजबूत हाथों में है। मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चल रही है और देश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तुष्टीकरण की बात की। असल धर्मनिरपेक्ष मोदी जी हैं। जिन्होंने सभी योजनाएं दी और कभी नहीं कहा कि किसी धर्म को दिया और किसी धर्म को नहीं दिया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “आज बहुत अच्छा दिन है पूरे क्षेत्र से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। केवल विक्रमादित्य सिंह नहीं बल्कि पूरे मंडी क्षेत्र के 14 लाख लोगों की जीत होगी। मिलकर हम विकास कार्यों को आगे लेकर जाएंगे। मेरा निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने आएं।

Share This Article