Menu
#News

यूके में भारतीयों ने दिया पाकिस्तानियों को दिया करारा जवाब

यूके में भारतीयों ने दिया पाकिस्तानियों को दिया करारा जवाब : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय समुदाय ने लंदन में एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। भारतीय प्रवासी भारतीय उच्चायोग यानी इंडिया हाउस के बाहर इकट्ठा हुए। हाथों में तिरंगा लहराते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 Apr, 2025
यूके में भारतीयों ने दिया पाकिस्तानियों को दिया करारा जवाब

यूके में भारतीयों ने दिया पाकिस्तानियों को दिया करारा जवाब : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय समुदाय ने लंदन में एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। भारतीय प्रवासी भारतीय उच्चायोग यानी इंडिया हाउस के बाहर इकट्ठा हुए। हाथों में तिरंगा लहराते हुए और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए उन्होंने पाकिस्तान समर्थक छोटे समूह को संख्या और ऊर्जा दोनों में पीछे छोड़ दिया।

इस दौरान मेट्रोपॉलिटन पुलिस भी मौके पर तैनात रही। ताकि किसी भी तरह की झड़प को रोका जा सके। बाद में भारतीय समुदाय ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले  के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए पिकाडिली सर्कस पर मोमबत्ती जलाकर शोक व्यक्त किया। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। घटना के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।

भारतीय प्रवासियों ने ना सिर्फ लंदन बल्कि मैनचेस्टर, एडिनबर्ग और बेलफास्ट जैसे शहरों में भी “सभी की निगाहें पहलगाम पर हैं” नाम से प्रदर्शन किए. इन प्रदर्शनों का मकसद पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन के खिलाफ ग्लोबल लेवल पर आवाज उठाना था।

सामुदायिक संगठन ‘इनसाइट यूके’ ने भी खुलकर इन प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए कहा कि अब समय है कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती से खड़ा हुआ जाए. भारत समर्थक प्रदर्शन उस घटना के ठीक बाद हुआ जब भारतीय प्रवासियों ने लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया था. तब एक पाकिस्तानी अधिकारी ने गुस्से में भारतीय प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा किया। उस अधिकारी के हाथ में विंग कमांडर अभिनंदन की फोटो थी।

Share This Article