Menu
#उत्तरकाशी

पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

पीरियड्स को लेकर कई मिथ्स और फैक्ट्स हैं। यही नहीं इसके कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। उन्हीं नियमों में से एक है पीरियड्स के दौरान बाल धोने के सही समय और दिन से जुड़ी बातें। किसी भी लड़की के पीरियड्स आना एक आम बात होती है। यूं कहा जाए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 Feb, 2024
पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

पीरियड्स को लेकर कई मिथ्स और फैक्ट्स हैं। यही नहीं इसके कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। उन्हीं नियमों में से एक है पीरियड्स के दौरान बाल धोने के सही समय और दिन से जुड़ी बातें।

किसी भी लड़की के पीरियड्स आना एक आम बात होती है। यूं कहा जाए कि पीरियड्स हर महीने आने वाला साइकिल है। ये न सिर्फ लड़कियों के शरीर का एक आवश्यक चक्र माना जाता है बल्कि इससे जुड़ी कई बातें भी सुनने में आती हैं।

ऐसी ही बातों में से है पीरियड्स के दौरान मंदिर में प्रवेश न करना, इस दौरान अचार न छूना और कई बार घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए भी सुना है कि पीरियड्स के दौरान और बाद में बाल सही समय पर धोना।

हां सुनने में भले ही अटपटा क्यों न लगे लेकिन कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनमें पीरियड्स के दौरान बाल धोने और न धोने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं।

दरअसल,, कई बातों का जीवन से कुछ न कुछ संबंध जरूर होता है, लेकिन हम उसके बारे में जाने बिना ही उनका अनुसरण करने लगते हैं।

जानकारी के अनुसार ,, पीरियड्स के बाद किस दिन बाल धोने चाहिए,  अगर आपके पीरियड 3 दिन चलते हैं तो आपको चौथे दिन बाल धोने चाहिए। अगर आपके पीरियड्स की अवधि 7 दिन है तो आपको आठवें दिन बाल धोने की सलाह दी जाती है।

जिससे आपका शरीर पूरी तरह पवित्र हो सके। वैसे पीरियड्स ख़त्म होने के बाद पांचवें या आठवें दिन कोई भी वार क्यों न हो आप बाल धो सकते हैं।

वैसे सबसे ज्यादा शुद्ध पांचवें दिन बाल धोना माना जाता है। यदि पीरियड एक -दो दिन भी चलते हैं तब भी आप पांचवें दिन बाल धोकर ही मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर प्रवेश करें।

बाल धोते समय आजमाएं ये उपाय

आप जब भी पीरियड्स के दौरान या बाद में बाल धोएं एक आसान उपाय जरूर आजमाएं। आप इस दौरान गुरुवार (गुरुवार के उपाय) को भी बाल धो सकती हैं, लेकिन किसी भी तरह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको नहाते समय पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डालें और उससे आसानी से बाल धोएं।

इस उपाय के बाद आप वर्जित दिनों में भी बाल धो सकती हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान किसी दिन बाल धोने की आवश्यकता पड़े तो आपको पहले बालों को पानी से धोना चाहिए उसके बाद बालों में साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल करें।

इस दिन जरूर धोएं बाल

पीरियड्स खत्म होने के अगले दिन ही आपको बाल धोना आवश्यक हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप पीरियड्स ख़त्म होने के तुरंत बाद बाल नहीं धोते हैं तो आपका शरीर शुद्ध नहीं माना जाता है। वहीं पीरियड्स के दौरान बाल न धोने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है और बाल धोने से शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता है।

 

 

 

Share This Article