Menu
#नैनीताल

पीरियड्स में हाइजीन की कमी से हो सकता है इन बीमारियों का खतरा..

पीरियड्स के दौरान सही हाइजीन मेंटेन करना बहुत जरूरी है वरना कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। लंबे समय तक एक पैड का इस्तेमाल करना, वेजाइन की साफ-सफाई सही से न करना, जैसी गलतियों से बचें। आज यानी 28 मई का दिन दुनियाभर में Menstrual Hygiene Day के तौर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 May, 2024
पीरियड्स में हाइजीन की कमी से हो सकता है इन बीमारियों का खतरा..

पीरियड्स के दौरान सही हाइजीन मेंटेन करना बहुत जरूरी है वरना कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। लंबे समय तक एक पैड का इस्तेमाल करना, वेजाइन की साफ-सफाई सही से न करना, जैसी गलतियों से बचें।

आज यानी 28 मई का दिन दुनियाभर में Menstrual Hygiene Day के तौर पर मनाया जाता है। यूं तो पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाला एक बायलॉजिकल प्रोसेस है।

लेकिन, हमारे समाज के कुछ हिस्सों में आज भी इसे एक टैबू माना जाता है। इसलिए, खुद महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी सही जानकारी नहीं हो पाती है।

इन दिनों में किस तरह हाइजीन मेंटेन करना है, कैसे खुद का ध्यान रखना है, इन बातों पर गौर करना बहुत जरूरी है। पीरियड्स के दौरान, सही हाइजीन मेंटेन न करने की वजह से, महिलाओं में कई बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।

ऐसे में मेंस्ट्रुअल हाइजीन का खास ख्याल रखना जरूरी है। पीरियड्स में हाइजीन की कमी किन बीमारियों का खतरा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार,,पीरियड्स के दौरान, सही हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है। इन दिनों में हाइजीन की कमी के कारण, यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।

वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन के कारण, वेजाइना में खुजली और जलन हो सकती है। कई बार इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं और आपके डेली रूटीन पर भी असर डाल सकते हैं ।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

पीरियड्स के दिनों में हाइजीन की कमी के कारण, महिलाओं को यूटीआई की समस्या परेशान कर सकती है। यूं भी, पुरुषों को तुलना में, महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने का जोखिम, ज्यादा होता है।

इन दिनों में अगर आप स्वच्छता का ध्यान नहीं रखेंगी, तो यूटीआई आपको परेशान कर सकती है।

पीरियड्स के दौरान, समय पर पैड न बदलने, वेजाइनल एरिया की साफ-सफाई सही से न करने कारण, महिलाओं को फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसके कारण, वेजाइन में खुजली, जलन, वेजाइनल डिस्चार्ज और स्वैलिंग भी हो सकती है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन

पीरियड्स के दौरान, खराब साफ-सफाई के कारण, योनि में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। बैक्टीरियल वेजिनोसिस के पीछे, एक ही पैड को लंबे समय तक यूज करना या पीरियड्स के दिनों में बहुत टाइट पेंटी पहनना जैसे कारण हो सकते हैं।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन को मेंटेन करना बहुत जरूरी है। महिलाओं को इसका खास ख्याल रखना चाहिए।

 

 

Share This Article

Hindi News 24x7 Logo

Subscribe Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!