Menu
#उत्तरकाशी

संसद का आखिरी सत्र 31 जनवरी से,लोकसभा आम चुनाव अप्रैल मई में....

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी। संसद का अगला सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा। सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा और बाद में दोनों सदनों में आर्थिक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 Jan, 2024
संसद का आखिरी सत्र 31 जनवरी से,लोकसभा आम चुनाव अप्रैल मई में....

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी।

संसद का अगला सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा।

सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा और बाद में दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी इसी दिन पेश किया जायेगा।

सूत्रों के मुताबिक ,बताया गया  कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी।

यह सत्रहवीं लोकसभा का 15वां एवं आखिरी सत्र होगा और इसके बाद अप्रैल मई में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव होंगे।

इसके बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

 

 

Share This Article