Menu
#Mumbai

चारों धामों व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्री करा चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। चारों धामों व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें 4.43 लाख से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 Apr, 2023
चारों धामों व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्री करा चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। चारों धामों व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें 4.43 लाख से अधिक सिर्फ केदारनाथ धाम के हैं।

इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू किया है। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि वर्तमान में वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सअप के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक कुल पंजीकरण की आंकड़ा 12.47 लाख से अधिक पहुंच गया है।

धाम           यात्रियों का पंजीकरण

केदारनाथ         443958
बदरीनाथ          369217
गंगोत्री              219527
यमुनोत्री           193415
हेमकुंड साहिब  1605

केदारनाथ यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ में विश्राम गृह और ध्यान गुफा के लिए आगामी जून तक की बुकिंग मिल चुकी हैं। बुकिंग के लिए आए दिन सैकड़ों कॉल आ रहे हैं। यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व निगम की टीम धाम रवाना हो जाएगी। इस बार भीमबली और लिनचोली में भी यात्री संख्या अधिक संभावना को देखते हुए यहां भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बीते तीन वर्षों में ध्यान गुफा ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की आमदनी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी जून तक ध्यान गुफा की 70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन खत्री ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी ध्यान गुफा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Tagged:
Share This Article

Hindi News 24x7 Logo

Subscribe Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!