Menu
#Destinations

सबसे महंगी चाय , कीमत करोड़ो रुपये

सबसे महंगी चाय , कीमत करोड़ो रुपये : भारत में चाय पीने वाले लोगों की संख्या है ज्यादा अब अगर किसी बड़े होटल रेस्टोरेंट में जाएंगे तो ₹100 से लेकर ₹1000 का एक कप चाय मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के कोने में ऐसी चाय भी मिलती …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 Dec, 2024
सबसे महंगी चाय , कीमत करोड़ो रुपये

सबसे महंगी चाय , कीमत करोड़ो रुपये : भारत में चाय पीने वाले लोगों की संख्या है ज्यादा अब अगर किसी बड़े होटल रेस्टोरेंट में जाएंगे तो ₹100 से लेकर ₹1000 का एक कप चाय मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के कोने में ऐसी चाय भी मिलती है जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं चीन में मिलने वाली डा-हॉन्ग-पाओ टी की। आप अगर इसके 1 किलो चाय खरीदना चाहेंगे तो आपको 10 करोड रुपए देने होंगे।

क्या है इसकी खासियत

यह चाय जिस भी पेड़ पर लगती है वह रेयर पेड़ होता है और उसे मदर ट्री भी कहते हैं। चीन के लोगों के अनुसार इस चाय का इतिहास से बहुत ही पुराना रिश्ता है। मंग शासन के दौरान एक बार महारानी की तबीयत खराब हो गई थी। उस समय डॉक्टर ने उन्हें यह चाय पिलाई और उनका तबीयत ठीक हो गया।

दुर्लभ होता है इस चाय का पौधा

यह पौधा बहुत ही दुर्लभ होता है और इसकी देखभाल में काफी मेहनत लगती है। इसका इस्तेमाल दवा में भी किया जाता है और कई गंभीर बीमारियों से आसानी से छुटकारा मिलता है। दुनिया भर में इसके 6 पेड़ मौजूद है।

गंभीर बीमारियों का रामबाण है यह चाय पत्ती

यह चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और कहा जाता है कि इसको पीने से कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती है। इस चाय को इतना खास माना जाता है कि अध्यक्ष मानों ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को गिफ्ट किया था। निक्सन साल 1992 में चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए थे। तब उन्हें गिफ्ट में यह चाय दिया गया था।

Share This Article