Menu
#National

सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज,,,फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात....

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिन अफवाह थी कि उन्होंने शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट से सगाई कर ली। हालांकि, बाद में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 Mar, 2024
सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज,,,फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात....

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं।

बीते दिन अफवाह थी कि उन्होंने शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट से सगाई कर ली।

हालांकि, बाद में अभिनेत्री की टीम ने इन खबरों को फेक करार दिया था।

वहीं, राज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की अफवाहों को निराधार बताया।

इसके बाद अब मुनमुन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक नोट में लिखा है कि उनकी सगाई या शादी नहीं हुई है।

मुनमन ने लिखा, ‘अजीब बात है कि कैसे फर्जी खबरें जंगल की आग की तरह फैलती हैं और बूमरैंग की तरह वापस आती रहती हैं।

चीजों को फिर से सही करना है। मेरी सगाई नहीं हुई है, मैं शादीशुदा नहीं हीं, मैं गर्भवती नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा जब भी मैं शादी करूंगी, चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा, मैं गर्व के साथ करूंगी।

यह मेरा बंगाली जीन है। हमेशा गौरवान्वित और बहादुर। जय मां दुर्गा।’ मुनमुन ने लिखा, ‘अब मैं अपनी एनर्जी फेक चीजों में नहीं लगाऊंगी। जीवन में बेहतर चीजों की ओर आगे बढ़ना। भगवान दयालु हैं और जीवन सुंदर है।

वहीं, राज अनादकट ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ‘सभी को नमस्कार। बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबर आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और निराधार है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुनमुन और राज के रिश्ते को लेकर अफवाहें फैल चुकी हैं।

साल 2021 में जब इनके रिश्ते को लेकर अफवाहें फैली थीं तो दोनों सितारों ने इसे लेकर बयान जारी किया था।

राज ने कहा था, ‘हर कोई जो लगातार मेरे बारे में लिख रहा है, वह उन नतीजों के बारे में सोचें जो आपकी झूठी कहानियों की वजह से मेरे जीवन में हो सकता है।

वहीं, मुनमुन ने निराशा जताते हुए कहा था कि उन्हें जनता से बेहतर की उम्मीद है। उन्होंने इन खबरों की आलोचना की थी।

Share This Article