Menu
#News

एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी

एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई भारी गोलाबारी की चपेट में आकर 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 13 साल के एक बालक के भी मरने की जानकारी मिल रही है। घायल हुए पांच अन्य …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 May, 2025
एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी

एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई भारी गोलाबारी की चपेट में आकर 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 13 साल के एक बालक के भी मरने की जानकारी मिल रही है। घायल हुए पांच अन्य लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा पर गुलमर्ग, उरी, नौगाम, कुपवाड़ा, राजौरी और पुंछ में भारी गोलाबारी की गई है। गोलाबारी में एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

इस गोलाबारी में घायल हुए पांच अन्य लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक,, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में 13 साल के बालक विहान बरगवा की मौत होने की भी जानकारी मिल रही है। पाकिस्तानी सैनिकों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है।

 

Share This Article