Menu
#अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरण में धांधली,,मामला दर्ज करने के निर्देश

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरण के नाम पर धांधली को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया है तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संकेत दिए हैं। दरअसल ऊधम सिंह नगर में मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 Jul, 2024

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरण के नाम पर धांधली को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया है तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संकेत दिए हैं।

दरअसल ऊधम सिंह नगर में मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक देने के नाम पर घूस मांगने का एक मामला आजकल सोशल मीडिया पर जोर शोर से प्रसारित हो रहा है।

इसमें जावेद नाम का एक शख्स भगवान दास नामक व्यक्ति से मोबाइल पर 5000 रुपए के चेक देने के बदले 3000 रुपए घूस की मांग कर रहा है।

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. मंजूनाथ टीसी ने इसे गंभीरता से लिया है और थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले रुद्रपुर के राजस्व उप निरीक्षक द्वारा भी ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर दी गई है।

 

Share This Article