Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

श्रीमती बेबी रानी मौर्य और श्री ब्रजेश सिंह की उपस्थिति में रोड शो 12 दिसंबर को

महाकुंभ 2025 : 12 साल बाद, महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होगा। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 Dec, 2024
श्रीमती बेबी रानी मौर्य और श्री ब्रजेश सिंह की उपस्थिति में रोड शो 12 दिसंबर को

महाकुंभ 2025 :  12 साल बाद, महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होगा। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

महाकुंभ 2025 की तैयारियों, प्रमुख अनुष्ठानों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री श्री ब्रजेश सिंह की उपस्थिति में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 दिसंबर 2024 को देहरादून के हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम विवरण :

तिथि : 12 दिसंबर 2024

समय : सुबह 11:30 बजे

स्थान : हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून (उत्तराखंड)

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लंच की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने संस्थान से एक पत्रकार और एक फोटो जर्नलिस्ट को इस महत्वपूर्ण आयोजन को कवर करने के लिए भेजें।

Share This Article