Menu
#उत्तरकाशी

यहाँ इतने पदों...? होगी कांस्टेबल की भर्ती,,,,बड़ी अपडेट...

महाराष्ट्र : इस भर्ती अभियान के अनुसार पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर,जेल कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके माध्यम से 17441 पदों पर भारती की जाएगी। महाराष्ट्र पुलिस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 Mar, 2024
यहाँ इतने पदों...? होगी कांस्टेबल की भर्ती,,,,बड़ी अपडेट...

महाराष्ट्र : इस भर्ती अभियान के अनुसार पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर,जेल कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी।

महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके माध्यम से 17441 पदों पर भारती की जाएगी।

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और उम्मीदवार 31 मार्च तक

mahapolice.gov.in और Policerecruitment2024.mahait.org पर अपने आवेदन भर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान का टारगेट पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, जेल कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन समेत अलग अलग पदों के लिए 17,471 वैकेंसी को भरना है. महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2024 की डिटेल यहां दी गई हैं।

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2024

इन पदों पर अधिकारियों ने अलग-अलग पदों के लिए 17441 वैकेंसी की घोषणा की है। इसमें से 9595 पुलिस कांस्टेबल के पद ,1696 पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पद, 1800 जेल कांस्टेबल के लिए , 4349 सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के लिए और 41 पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन पद के लिए रिजर्व हैं।

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है। महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है।

आवेदन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह अपनी सही जानकारी ही दर्ज करें।

अन्यथा उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन 2024 का डायरेक्ट लिंक ये https://policerecruitment2024.mahait.org/Forms/Home.aspx है।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल की आवेदन फीस

आपको बता दे कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन फीस का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा।

ओपन कैटेगरी से संबंधित लोगों को ₹450 का भुगतान करना है जबकि रिजर्व कैटेगरी के लोगों को 350 रुपये का भुगतान करना जरूरी है।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2024 ओवरव्यूमहाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के 3 फेज के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसमें फिजिकल टेस्ट, रिटिन टेस्ट और स्किल टेस्ट शामिल हैं।

 

Share This Article