Menu
#News

खोजी नारद की ख़ास पेशकश

खोजी नारद की ख़ास पेशकश : नमस्कार, मैं अनन्या सहगल। आज की सबसे चौंकाने वाली कहानी लेकर आई हूँ आपके लिए — एक ऐसा हादसा, जिसने आसमान में उड़ते भरोसे को ज़मीन पर गिरा दिया। एक ऐसी दुर्घटना, जो तकनीकी लगती है.. लेकिन जब आप इसकी परतें खोलते हैं, तो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 Jul, 2025
खोजी नारद की ख़ास पेशकश

खोजी नारद की ख़ास पेशकश :  नमस्कार, मैं अनन्या सहगल। आज की सबसे चौंकाने वाली कहानी लेकर आई हूँ आपके लिए — एक ऐसा हादसा, जिसने आसमान में उड़ते भरोसे को ज़मीन पर गिरा दिया। एक ऐसी दुर्घटना, जो तकनीकी लगती है.. लेकिन जब आप इसकी परतें खोलते हैं, तो हर कोने से एक नया रहस्य झांकता है। बात हो रही है Air India Flight AI-171 की, जो 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ.. लेकिन कुछ ही पलों में ऐसा कुछ हुआ, जिसने पूरी एविएशन इंडस्ट्री को हिला दिया।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- हनीमून हत्याकांड में सोनम निकली बेवफा

सुबह के 8:10 बजे एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर उड़ान भरता है। यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान है, सीट बेल्ट बंध चुकी है, और कॉकपिट में अनुभवी पायलट तैयार हैं। लेकिन उड़ान के सिर्फ 3 मिनट बाद अचानक दोनों इंजन बंद हो जाते हैं। विमान कुछ सेकंड तक हवा में तैरता है, फिर तेज़ी से नीचे गिरने लगता है। लेकिन रहस्य यहीं से शुरू होता है। DGCA की प्रारंभिक रिपोर्ट में लिखा गया: “Fuel control switches unintentionally moved from RUN to CUTOFF.” यानि दोनों इंजन के फ्यूल सप्लाई स्विच अचानक बंद हो गए।

सवाल यह है – ऐसा क्यों हुआ? ये स्विच आमतौर पर लॉक रहते हैं, उन्हें गलती से मूव करना लगभग असंभव होता है। क्या किसी ने जानबूझकर इन्हें बंद किया? या फिर ये खुद ही कट गए? ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डिंग में पायलट की घबराई हुई आवाज़ दर्ज है: “तुमने फ्यूल कट कर दिया क्या?””नहीं! मैंने नहीं किया!” इस बातचीत ने सबको चौंका दिया। दो अनुभवी पायलट.. और दोनों को नहीं पता कि स्विच किसने मूव किया? क्या यह तकनीकी गड़बड़ी थी? या कुछ ऐसा जो इंसानी समझ से बाहर है? जैसे ही रिपोर्ट बाहर आई, एयर इंडिया पायलट्स एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। ALPA इंडिया का कहना है: “ये रिपोर्ट पायलट्स को दोषी साबित करने की जल्दबाज़ी है। पहले भी कई बार ऐसी घटनाओं में निष्पक्ष जांच से सच्चाई कुछ और निकली है।” तो क्या पायलट्स वाकई निर्दोष हैं? या कहीं वो कुछ छुपा रहे हैं? क्या कॉकपिट में बैठे दो लोग उस वक़्त कोई तकनीकी परीक्षण कर रहे थे, जो अनजाने में जानलेवा बन गया? Boeing 787 Dreamliner एक आधुनिक विमान है, जिसमें लगभग हर चीज़ कंप्यूटर से नियंत्रित होती है। लेकिन सवाल ये है — क्या किसी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी ने फ्यूल स्विच को CUTOFF पर शिफ्ट कर दिया? FAA और Boeing ने इससे पहले 2018 में चेतावनी दी थी कि कुछ स्विच में सुरक्षा लॉक नहीं हैं, और गलती से मूव हो सकते हैं।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- विंध्याचल धाम : मंदिर तोड़ने आये औरंगज़ेब पर भौरों का हमला

लेकिन तब इसे अनिवार्य सुधार नहीं माना गया। अब वही चेतावनी एक हादसे की शक्ल में सामने आई है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं हो सकती। इतना सटीक, एकसाथ दोनों इंजन बंद होना.. वो भी बिना किसी अलार्म या चेतावनी के? ये संकेत देता है संभावित साइबर हैक या इंसाइडर सैबोटाज की ओर। क्या किसी ग्राउंड स्टाफ ने जानबूझकर सिस्टम में छेड़छाड़ की? क्या यह किसी पुराने प्रतिशोध का हिस्सा है? या फिर, क्या किसी विदेशी एजेंसी की शातिर योजना के जाल में फंसा भारत का एक राष्ट्रीय एयरलाइन? सरकार ने अब तक यही कहा है कि “ये सिर्फ प्रारंभिक जांच है। अंतिम रिपोर्ट आने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाए।

” एयर इंडिया ने मीडिया से दूरी बना रखी है, और बोइंग अब तक अपनी डिफेंस में वही पुराना बयान दोहरा रहा है – “हमारी डिजाइन सुरक्षित है।” लेकिन खोजी नारद पूछता है — अगर डिज़ाइन सुरक्षित थी, तो स्विच मूव कैसे हुए?आज भी ये सवाल अनुत्तरित है: क्या यह पायलट की चूक थी? क्या यह तकनीकी विफलता थी? या कोई षड्यंत्र, जो अब तक पर्दे के पीछे है? रिपोर्ट कहती है “Unintentional” — यानी अनजाने में हुआ.. लेकिन सवाल ये है कि अनजाने में ऐसा कैसे हो सकता है, जब हर स्विच, हर कंट्रोल सुरक्षा से लैस होता है?मैं अनन्या सहगल हूं, खोजी नारद की तरफ़ से यही कहूँगी: यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं.. यह एक चेतावनी है। जब तक इसकी जड़ तक नहीं पहुंचा जाता, तब तक हर उड़ान के साथ एक अनदेखा खतरा उड़ता रहेगा। हम इस रहस्य पर नज़र बनाए रखेंगे। अगली कड़ी में एक नया खुलासा, एक नई गुत्थी लेकर फिर मिलेंगे। हम इस रहस्य पर नज़र बनाए रखेंगे। अगली कड़ी में एक नया खुलासा, एक नई गुत्थी लेकर फिर मिलेंगे। तब तक सवाल पूछते रहिए, क्योंकि खोज वहीं होती है.. जहां कोई जवाब देने से डरता है।

Share This Article