Menu
#News

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें :प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। इतना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 Apr, 2025
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें :प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं आरोप है कि शिक्षक पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगा तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुआ हादसा

यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

द्वितीय केदार मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के दो मई को खुलेंगे कपाट

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना से तिथि तय हुई। वहीं दो मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के मंदिर के कपाट खुलेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए खुले शनिदेव महाराज के मंदिर के कपाट

मां यमुना के मायके में स्थित शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 7.30 बजे विशेष पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खोले गए।

भव्य और दिव्य होगा कपाटोत्सव

चारधाम के कपाट खुलने के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कपाटोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है।

कैसे 7033 KM दूर पकड़ा गया मेहुल चोकसी

भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद पीएनबी बैंक ऋण घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। ईडी और सीबीआई के अनुरोध पर बेल्जियम ने यह एक्शन लिया है। भारत छोड़ने के बाद मेहुल 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था। इसके बाद पिछले साल उसकी लोकेशन बेल्जियम में मिली थी। कुछ समय पहले ही उसके खिलाफ इंटरपोल नोटिस हटा लिया गया था।

आंबेडकर के जरिए मिशन 2027 में जुटी भाजपा

भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती को वंचित वर्गों के साथ जुड़ने के अवसर के रूप में लिया है। पार्टी 13 दिनों तक चलने वाले आंबेडकर जयंती का आयोजन कर रही है जिसमें मैराथन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। भाजपा वंचित और अति पिछड़े वर्गों के बीच अपने विचारों को प्रसारित करने और उनकी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश कर रही है।

Karun Nair का IPL में धांसू कमबैक के बावजूद टूटा दिल

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 में लगातार दो मैच गंवाने के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है। रविवार को खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली के जबड़े से मैच छीना और 12 रन से जीत हासिल की। दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम की तरफ से करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी की।

मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी

पीलीभीत में श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हृदयविदारक घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा सोमवार सुबह शाहजहांपुर की सीमा के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग उत्तराखंड में स्थित मां पूर्णागिरि के दर्शन करने गए थे और घर लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

John Abraham का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका!

द डिप्लोमैट के बाद जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। डायरेक्टर की अपकमिंग एक्शन फिल्म में जॉन का लीड रोल होगा। फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है।

Share This Article