Menu
#News

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : दोस्तों के पास आया ‘अधिकारी’ का मैसेज तो ठनका माथा उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के नाम से साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास किया। सचिव ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 May, 2025
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : दोस्तों के पास आया ‘अधिकारी’ का मैसेज तो ठनका माथा

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के नाम से साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास किया। सचिव ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठग उनके दोस्तों से पैसे मांगने की कोशिश कर रहा था। पहले भी कई अधिकारियों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी

देहरादून में एक यूट्यूबर को निर्माणाधीन दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर स्टंट करना महंगा पड़ा। परिवहन विभाग की टीम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर बाइक नंबर से उसकी पहचान की। आरटीओ ने उसे चेतावनी दी और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। यूट्यूबर ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। आरटीओ ने अन्य स्टंटबाजों को सबक सिखाने के लिए इसका वीडियो जारी किया।

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन से यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। कुमाऊं में भारी बारिश दर्ज की गई है जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन सक्रिय

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन सक्रिय हो गया जिससे बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। बोल्डर और मलबा गिरने से राजमार्ग लगभग चार घंटे तक बंद रहा जिससे चारधाम यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मलबा हटाया और यातायात सुचारू किया। पूरे दिन जनपद में घने बादल छाए रहे जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों व केदारघाटी में बारिश का सिलसिला बना रहा।

नकली कस्तूरी और शेर के पंजों के नाम पर ठगे जा रहे चारधाम यात्री

चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री से लेकर यमुनोत्री धाम नकली कस्तूरी, शेर के पंजे, शिलाजीत की जमकर अवैध बिक्री हो रही है, लेकिन वन विभाग और जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इनको बेचने वाले लोग स्वयं को उत्तराखंड और नेपाल का निवासी बताकर चारधाम यात्रियों को गुमराह कर इनकी बिक्री कर रहे हैं।

खंडवा में निर्भया कांड जैसी हैवानियत

खंडवा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की आंतें बाहर पाई गईं जो पेट पर चोट लगने से हो सकता है। महिला के बेटे के अनुसार उसकी मां उसे बेहोशी की हालत में मिली थी और उसने सुनील और हरि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

देश में दो दिन में 2 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। केरल कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और कुछ राज्यों में मौतें भी हुई हैं। देश में 363 एक्टिव मरीज हैं और दो दिनों में दो मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 43 नए मामले सामने आए हैं जिनमें ठाणे में 21 वर्षीय मरीज की जान चली गई।

महाराष्ट्र में 15 साल बाद जल्दी आया मानसून

महाराष्ट्र में मानसून ने 15 साल बाद जल्दी दस्तक दी है। मुंबई में रात भर से लगातार बारिश हो रही है जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून मुंबई में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है खासकर कोंकण और घाट क्षेत्रों में। आगे जाने IMD का अलर्ट ।

लातेहार में सुरक्षाबलों का एक और बड़ा एक्शन

झारखंड के लातेहार में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख के इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया है। वहीं दस लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच हुई। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।

सोने के दाम में आई गिरावट

आज 26 मई के दिन सोने के दाम (Gold Price Today 26th May) में गिरावट आई है। बीते दिनों सोने का भाव लगातार बढ़ रहा था। हालांकि आज निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। एमसीएक्स में सोने का भाव 361 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। चलिए जानते हैं कि आगे सोने की कीमत कितनी रह सकती है और आज चांदी कितने किलो पहुंच गई है।

Share This Article