Menu
#News

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : अहिल्याबाई जयंती भाजपा 21 से 31 मई के बीच देश के सभी जिलों में अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती मना रही है जयंती को लेकर राज्यमंत्री मधु भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड में भी भाजपा अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती। मना रही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 May, 2025
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें  : अहिल्याबाई जयंती

भाजपा 21 से 31 मई के बीच देश के सभी जिलों में अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती मना रही है जयंती को लेकर राज्यमंत्री मधु भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड में भी भाजपा अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती। मना रही है और 31 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर भव्य कार्यकम आयोजित होगा कार्यक्रम के माध्यम से रानी अहिल्याबाई के माध्यम से लोगों को अवगत किया जाएगा।

खरीफ फसल चक्र से पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। सहसपुर विकासखंड के गुनियाल गांव में शुरू किया गया ये विकसित संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक प्रदेश में चलेगा। इसमें किसानों को नई तकनीकी एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिसके तहत सरकार किसानों के साथ सीधे संवाद करेगी। इस कार्यक्रम में किसानों के मिले फीडबैक के आधार पर सरकार नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करेगी।

वक़्फ़ कर्मचारियों को दिल्ली में दी जा रही है ट्रेनिंग

वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर अब केंद्र सरकार के द्वारा सभी प्रदेशों के वक़्फ़ कर्मचारियों को नए बिल के बारे में दिल्ली में ट्रेनिंग दी जा रही है उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि नए वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर अब कर्मचारियों को दिल्ली में ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें कर्मचारियों को वक़्फ़ से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी और इसमें ये भी बताया जाएगा वक़्फ़ की संपति कहा कहा है क्या उनका उपयोग है वो सब डिजिटल तरीके से अपडेट करना होगा अब हर कोई घर बैठे ये पता लगा पाएगा कि कौन सी वक्फ संपति पर वर्तमान में क्या स्थिति है ऐसे ही तमाम चीज़ों को लेकर ट्रेनिंग अहम है।

दो साल आठ महीने चली सुनवाई..फैसला आज

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। अदालत के फैसले पर पूरे उत्तराखंड और देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। कोटद्वार में इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है। गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से पुलिस फोर्स कोटद्वार बुलाई गई है। अदालत परिसर के बाहर की सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

सूर्यधार रोड पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला करने पर दूसरे पक्ष के चालक द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार को एमवी एक्ट में सीज किया। साथ ही दोनों पक्षों के नौ व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

24 घंटे घर में पड़ा रहा शव

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के नैलवालपाली के तोक कनगढ़ी में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। उसके बाद अंत्येष्टि की गुपचुप तैयारी चल रही थी, तभी राजस्व टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तराखंड में कोरोना ने बढ़ाई चिंता

देहरादून में कोरोना का नया मामला सामने आया है। राजपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग जो दिल्ली से लौटे थे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ उनकी हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जाँच कराने की अपील की है। राज्य में अब तक 11 मामले सामने आए हैं 7 लोग ठीक हो चुके हैं।

देहरादून में डेंगू का प्रकोप

देहरादून में गर्मी और बारिश के कारण डेंगू का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं। अब तक 73 मामले सामने आए हैं जिनमें से 66 मरीज ठीक हो चुके हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे जलभराव न होने दें और नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके।

कोई सरकारी कर्मचारी, तो कोई इंजीनियर

भारत में रहकर पाकिस्तान के काम जासूसी (Pakistan Spies in India) का काम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार ये आरोपी सरकारी कर्मचारी और इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। राजस्थान से राज्य सरकार के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र से भी एक की गिरफ्तारी हुई है।

पंजाब में बड़ा हादसा

पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात भयानक धमाका हुआ जिसमें चार मजदूरों की दुखद मौत हो गई और 27 घायल हो गए। घायलों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और राहत कार्य जारी है। फैक्ट्री मालिक तरसेम सिंह हैं।

Share This Article