Menu
#News

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : उत्तराखंड में गर्मी का कहर, देहरादून में पारा 38 डिग्री के पार! उत्तराखंड में भीषण गर्मी जारी है देहरादून में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रुड़की में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पर्वतीय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 Jun, 2025
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : उत्तराखंड में गर्मी का कहर, देहरादून में पारा 38 डिग्री के पार!

उत्तराखंड में भीषण गर्मी जारी है देहरादून में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रुड़की में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा पर भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

लापरवाह अधिकारियों पर DM की सख्त कार्रवाई..

देहरादून में जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। आरटीओ एआरटीओ और लोनिवि के अधिशासी अभियंता का वेतन रोका गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और विधवा महिला को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए। कुल 118 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- अब हर किसी को नहीं मिलेगी तत्काल टिकट !

आरटीओ का अल्टीमेटम..

देहरादून में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बदहाली पर आरटीओ ने सख्त कदम उठाए हैं। ओवरलोडिंग महिला यात्रियों से दुर्व्यवहार और मनमाने किराए की शिकायतों के बाद आरटीओ ने वाहन चालकों को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सुधार न होने पर वाहनों की फिटनेस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों के निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गईं।

टूरिस्ट सीजन में भयंकर जाम से परेशान पर्यटक

देहरादून-मसूरी मार्ग पर भयंकर जाम लगने से पर्यटक परेशान हैं। 35 किमी की दूरी तय करने में साढ़े चार घंटे लग रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के प्रयास विफल हो रहे हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी के कारण मसूरी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है जिससे जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को और भी परेशानी हो रही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- आशियाना बेशुमार- नहीं मिले खरीददार, MDDA लाचार-फ्लैट्स हो रहे बेकार

देहरादून में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डेंगू के भी चार नए मरीज मिले हैं जिनमें से तीन देहरादून के हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे और फॉगिंग कर रहा है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Kedarnath Dham में पहुंच रहे रिकॉर्ड श्रद्धालु!

रुद्रप्रयाग से आई खबर के अनुसार केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कपाट खुलने से अब तक 9 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं जिनमें 52 हजार हेली सेवा से आए हैं। मंदिर समिति ने दर्शन का समय बढ़ाया है क्योंकि प्रतिदिन औसतन 23516 यात्री आ रहे हैं। यात्रियों की वृद्धि से मंदिर समिति के खजाने में वृद्धि हो रही है।

’20 लाख रुपये दूंगी, मारना तो पड़ेगा..’

इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा का हाथ सामने आया है। सोनम ने लूटपाट के बहाने राजा को मारने की साजिश रची थी। इसके लिए सुपारी किलर्स ने गुवाहाटी में डाव (छोटी कुल्हाड़ी) ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस को सोनम की कॉल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला।

सेना को मिलेगा नया एअर डिफेंस सिस्टम क्रसं

भारतीय सेना को जल्द ही नया एअर डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है। रक्षा मंत्रालय सेना के लिए क्यूआर-एसएएम प्रणाली की तीन रेजिमेंट खरीदने पर विचार कर रहा है। यह डील लगभग 30000 करोड़ की होगी। राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा परिषद जल्द ही इस डील को मंजूरी देगी जिससे भारतीय वायुसेना और सेना का वायु रक्षा नेटवर्क और भी मजबूत होगा।

‘स्वास्थ्य मंत्री की स्टूडियो माफी नहीं चाहिए

गोवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और सीएमओ रुद्रेश कुट्टीकर के बीच बहस का मामला बढ़ता जा रहा है। डॉक्टरों ने राणे के माफीनामे को अस्वीकार कर दिया है और उसी जगह पर माफी मांगने की मांग की है जहां उन्होंने कथित तौर पर डॉक्टर का अपमान किया था। ऐसा न करने पर हड़ताल की धमकी दी गई है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर Kangana Ranaut का फूटा गुस्सा

पूरे देश में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला (Raja Raghuvanshi Murder Case) गरमाया हुआ है। पति की हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

Share This Article