Menu
#टिहरी गढ़वाल

आज खुल जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना

आज खुल जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना : आज अक्षय तृतीय के दिन रोहिणी नक्षत्र पर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. आज से आम श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे. आज देश में पूरे धूम-धाम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 Apr, 2025
आज खुल जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना

आज खुल जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना : आज अक्षय तृतीय के दिन रोहिणी नक्षत्र पर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. आज से आम श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे. आज देश में पूरे धूम-धाम के साथ अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज ठीक 10:30 पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट. गंगोत्री धाम में आज सुबह से ही कपाट उद्घाटन के लिए विशेष पूजा पाठ की तैयारी चल रही ही।

आपको बता दें कि कपाट उद्घाटन के लिए मंदिर के पंडा-पुरोहितों एवं जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है, ताकि किसी तरह की परेशानी न आए. कपाट उद्घाटन में सूबे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी होंगे शामिल।

आज अक्षय तृतीय के दिन रोहिणी नक्षत्र पर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. आज से आम श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे. आपको बता दें कि करीब 10 कुंतल अलग-अलग फूलों से मंदिर को सजाया गया है. इससे पहले यमुना के भाई शनि देव की अगुवाई में खरसाली स्थित यमुना मंदिर से देव डोली सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी।

 

Share This Article