Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड की वीरांगना नक कट्टी रानी की कहानी

उत्तराखंड की वीरांगना नक कट्टी रानी की कहानी : उत्तराखण्ड के इतिहास में ना सिर्फ इस क्षेत्र का धार्मिक व पौराणिक महत्व है बल्कि यहां रहने वाली वीरांगनाओं के कारण भी यह प्रदेश जाना जाता है। फिर वो चाहे तीलू रौतेली हो या फिर जिया रानी। उन्हीं में एक शामिल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 Apr, 2025
उत्तराखंड की वीरांगना नक कट्टी रानी की कहानी

उत्तराखंड की वीरांगना नक कट्टी रानी की कहानी :  उत्तराखण्ड के इतिहास में ना सिर्फ इस क्षेत्र का धार्मिक व पौराणिक महत्व है बल्कि यहां रहने वाली वीरांगनाओं के कारण भी यह प्रदेश जाना जाता है। फिर वो चाहे तीलू रौतेली हो या फिर जिया रानी। उन्हीं में एक शामिल है एक वीरांगना जो नक कट्टी रानी के नाम से प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड की इस वीरांगना का नाम है गढ़वाल की रानी कर्णावती। आज हम आपको गढ़वाल की रानी कर्णावती की कहानी बता रहे है जिसने मुगलों को बेइज्जत करके अपनी सीमा से बाहर खदेड़ा था।

रानी कर्णावती गढ़वाल के राज महिपत शाह की पत्नी थी तथा पृथ्वी शाह की माँ थी। महिपत शाह, श्याम शाह के चाचा थे। श्याम शाह की मृत्यु के बाद उनके चाचा महिपत शाह में गढ़ राज्य की राज गद्दी संभाली। महिपत शाह एक पराक्रमी और निडर राजा थे। इन्होंने ही अपने शासनकाल में तिब्बत पर तीन बार आक्रमण किया था। इन्हें गर्वभंजन के उप नाम जाना जाता था। इनकी सेना में वीर माधो सिंह भंडारी जैसे सेनापति भी थे जिन्होंने रानी कर्णावती को भी अपनी सेवाएं दी।

महिपत शाह की ही साहसी और निडर पत्नी थी रानी कर्णावती। महिपत शाह की मृत्यु के बाद रानी कर्णावती के पुत्र पृथ्वी शाह गद्दी पर बैठे, मगर वे उस समय महज 7 साल के थे। यही कारण है उनकी अल्प आयु के कारण राज्य का संरक्षण रानी कर्णावती की देखरेख पर हुआ। रानी कर्णावती ने ना सिर्फ राज्य का शासन चलाया बल्कि अपने पुत्र पृथ्वी शाह को भी एक महान राजा बनने के सारे संस्कार दिए। उत्तराखण्ड के प्रमुख इतिहासकार शिव प्रसाद डबराल ने इन्हें गढ़वाल की रानी कर्णावती को नकटीरानी संबोधित किया है। जब दिल्ली में शाहजहां के शासन के दौरान मुगलों को उत्तराखण्ड में गढ़राज्य पर एक नारी के शासन का पता चला तो उन्होंने 1635 ई० नजावत खाँ के नेतृत्व में एक बड़ी मुगल सेना गढ़वाल पर आक्रमण को भेजी।

स्टूरियो डू भोगोर के लेखक निकोलस मनु ची लिखते हैं कि मुगलों की तरफ से एक लाख पैदल सैनिक और तीस हजार घुड़सवार थे। पर किसी को अंदेशा नहीं था कि गणराज्य की ये रानी दुर्गा का साक्षात रूप है। युद्ध हुआ तो गढ़वाल के सैनिकों ने मुगल सेना के पांव उखाड़ दिए। और जो बचे उनकी गढ़राज्य पर हमला करने के दुस्साहस करने में रानी कर्णावती द्वारा इनकी नाक कटवा दी गई।कहते हैं इस अपमान के बाद मुगल सेनापति निजावत खां ने आत्महत्या कर दी। और मुगलों ने भी इस शर्मसार करने वाली घटना को छुपा करके रखा मगर सत्य कितना भी छुपाओ उजागर हो ही जाता है। यही वजह है कि इस शर्मसार करने वाली घटना की पुष्टि मुगल दरबार के राजकीय विवरण महारल उमरा में मिलता है।

वीरांगना नक कट्टी रानी

मुगलों ने इस अपमान का बदला लेने के लिए 19 वर्ष तक किया इंतजार

रानी कर्णावती के हाथों शर्मसार और बेइज्जत होने का मुगलों को इस प्रकार धक्का लगा कि उन्होंने इस अपमान का बदला लेने के लिए 19 बरस तक प्रतीक्षा की। यही वजह है मुगलों ने खली तुल्ला के नेतृत्व में गढ़वाल पर आक्रमण करने को वर्ष 1655 में पुनः सेना भेजी। मगर इस बार स्थिति कुछ और थी। मुगलों ने इस बार अपनी सेना की सहायता के लिए सिरमौर और कुमाऊं के शासकों से भी मदद माँगी।मुगलों के साथ सिरमौर के शासक मानधाता प्रकाश तथा कुमाऊं का शासक बाज बहादुर चंद कि तीनों सेनाओं ने जब पुनः गढ़वाल पर आक्रमण किया। गढ़वाल के हारने के बाद भी श्रीनगर राजधानी अविजित रही। इस भीषण युद्धों के बाद भी मुगलों ने बस दून घाटी को जीता तथा कुछ दुर्गों पर भी आधिपत्य किया।

Share This Article