संविधान बचाओ यात्रा निकालने वाले खुद कानून तोड़ने का काम करते हैं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को एक षड्यंत्र करार दिया है और आरोप लगाया कांग्रेस चार धाम यात्रा और उत्तराखंड की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाना चाहती है इसीलिए उन्होंने यात्रा शुरू होने के दिन ही अपने इस कार्यक्रम की शुरुआत करने का फैसला लिया है।
भट्ट ने कहा की हमेशा कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया देश में इमरजेंसी हो या चुनी हुई सरकारों को गिराना हो यह कांग्रेस का चरित्र रहा है।
एक षड्यंत्र के तहत देश भर में कांग्रेस भय का वातावरण बना रही है कि मानो उन्होंने संविधान के अनुरूप ही हमेशा आचरण किया हो अभी पहलगाम घटना को लेकर भाजपा ने जहां अपने सारे कार्यक्रम स्थगित किया वहीं कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है देश दुखी है और कांग्रेस उस पर भी राजनीति कर रही है ऐसे में कांग्रेस का चेहरा खुद ही बेनकाब हो रहा है।