आज BJP भारत मंडपम में मनाएगी जश्न : भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी. इसके लिए विशेष आयोजन होगा. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में हाल ही में कहा, “बीते 11 साल में हमारी सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है. इस दौरान हमारी उपलब्धियां ना सिर्फ अभूतपूर्व हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने वाली हैं.”
यह भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
11 वर्षों में मोदी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए
भाजपा नेताओं के अनुसार, विगत 11 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में भारत ने ज्ञान, विज्ञान, खेल, शिक्षा, स्वच्छता, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. साथ ही, धर्म, सेवा और संस्कार के उदाहरण पेश कर जनता के हृदय में स्थान बनाया है. भारत मंडपम में होने वाले इस आयोजन में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर फोकस रहेगा।
पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकतांत्रिक देशों के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है. अक्टूबर 2022 में, BJP ने दावा किया था कि उसके पास 17 करोड़ (170 मिलियन) से अधिक सदस्य हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाते हैं. आपको मालूम हो कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP की सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, जिसके दौरान पार्टी ने और अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा. इससे पार्टी की सदस्य संख्या 20 करोड़ से उूपर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें :- मखाना खाने के अचूक फायदे
कई देशों की आबादी से ज्यादा हैं BJP के सदस्य
सदस्यों की संख्या के आधार पर देखें तो BJP दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. अक्टूबर 2022 के आंकड़ों के अनुसार, BJP की सदस्य संख्या 17 करोड़ से अधिक थी, जो कि कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है. उदाहरण के लिए, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्विटजरलैंड की कुल आबादी मिलाकर भी BJP की सदस्य संख्या से कम है।