Menu
#उत्तरकाशी

दर्दनाक हादसा,,,पिकअप वाहन पलटा,,,,14 की मौत 21 घायल....

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा हे कि पिकअप वाहन अचानक बेकाबू हुआ और पलट गया। सूत्रों के अनुसार, पिकअप में करीब 45 लोग सवार थे। घटना शाहपुरा थाना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 Feb, 2024
दर्दनाक हादसा,,,पिकअप वाहन पलटा,,,,14 की मौत 21 घायल....

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा हे कि पिकअप वाहन अचानक बेकाबू हुआ और पलट गया।

सूत्रों के अनुसार, पिकअप में करीब 45 लोग सवार थे। घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों में 9 पुरूष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घायलों को नकजीदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मदन सिंह पुत्र बाबू लाल निवासी अम्हाइ देवरी, पीतम पुत्र गोविंद बरकड़े निवासी पोंडी माल, पुन्नू लाल पुत्र राम लाल निवासी अम्हाइ देवरी, महदी बाई पत्नी विश्राम निवासी सजानिया जिला उमरिया, सेम बाई पत्नी रमेश निवासी अम्हाइ देवरी, लालसिंह पुत्र भानु निवासी अम्हाइ देवरी, मुलिया पत्नी ढोली निवासी अम्हाइ देवरी, तितरी बाई पत्नी कृपाल निवासी धमनी जिला उमरिया, सावित्री पत्नी नानसाय निवासी पोंडी जिला उमरिया, सरजू पुत्र धनुआ निवासी अम्हाइ देवरी, सम्हर पुत्र फगुआ निवासी पोंडी, महासिंह पुत्र सुखलाल निवासी पोंडी, लालसिंह पुत्र नानसाय निवासी पोंडी, किरपाल पुत्र सुकाली निवासी अम्हाइ देवरी शामिल हैं।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।

घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share This Article