Menu
#उत्तरप्रदेश

डॉक्टरों की लापरवाही से गई महिला जान

उत्तराखंड, चमोली : प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन सहित तमाम लोग अस्पताल परिसर में लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 Aug, 2024
डॉक्टरों की लापरवाही से गई महिला जान

उत्तराखंड, चमोली : प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजन सहित तमाम लोग अस्पताल परिसर में लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था।

सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई चिकित्सक मौके पर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह उठता हैं कि क्या इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत लेंगे संज्ञान? या फिर इन डॉक्टरों का ऐसा ही चलता रहेगा..?

 

Share This Article