Menu
#ऋषिकेश

गुच्चूपानी के पास टापू में फंसे 10 युवक,,तेज बहाव से एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू..

देहरादून : सीसीआर देहरादून ने एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि गुच्चूपानी के पास एक टापू में कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू करने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जुल, 2024
गुच्चूपानी के पास टापू में फंसे 10 युवक,,तेज बहाव से एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू..

देहरादून : सीसीआर देहरादून ने एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि गुच्चूपानी के पास एक टापू में कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू करने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए टापू पर फंसे 10 लोगों को नदी के तेज बहाव से होते हुए रोप द्वारा कड़ी मशक्कत से नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

रेस्क्यू किये गए लोगों में राजपाल सिंह पुत्र गुमान सिंह उम्र 31 वर्ष।

निवासी : तीखोल टिहरी गढ़वाल,नवीन सेमवाल पुत्र प्रेम सेमवाल उम्र 32 वर्ष निवासी:–सेवलाकला देहरादून, आशीष कुमार पुत्र सूरज कुमार उम्र 32वर्ष।

निवासी : राजपुर रोड जाखन देहरादून मनोज सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी:– तीखोल ग्राम टिहरी गढ़वाल,

मुकेश कुमार पुत्र शेर सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी:–सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर,साबिर पुत्र नासिर उम्र 35 वर्ष ।

निवासी : आजाद कॉलोनी आईएसबीटी देहरादून, प्रिंस सैनी पुत्र प्रेमचंद सैनी उम्र 28 वर्ष ।

निवासी : सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर,शशांक सैनी पुत्र राजू सैनी उम्र 23 वर्ष निवासी :–सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, अंकित सैनी पुत्र जीत सनी उम्र 26 वर्ष ।

निवासी : सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, अमन सैनी पुत्र अमरपाल सैनी उम्र 19 वर्ष निवासी:– सिकंदराबाद बुलंदशहर।

 

Share This Article