Menu
#News

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का 81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उनके …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जुल, 2026
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का 81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

हीरा सिंह बिष्ट का राजनीतिक जीवन जनसेवा और कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों राज्यों में मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। वे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस  के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और लंबे समय तक श्रमिकों तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से आवाज उठाते रहे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉक्टर हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

Tagged:
Share This Article