Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में अब तक 44 दिन में 120 मौत:

यात्रा के दौरान इस बार भी महज 44 दिनों में मौतों का आंकड़ा अब तक 120 तक पहुंच गया है। इसमें केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां अब तक सबसे ज्यादा 60 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सबसे कम हेमकुंड साहिब में 3 यात्रियों के मौत के आंकड़े सामने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 जून, 2023
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में अब तक 44 दिन में 120 मौत:

यात्रा के दौरान इस बार भी महज 44 दिनों में मौतों का आंकड़ा अब तक 120 तक पहुंच गया है।

इसमें केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां अब तक सबसे ज्यादा 60 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

सबसे कम हेमकुंड साहिब में 3 यात्रियों के मौत के आंकड़े सामने आए हैं।

  • सबसे ज्यादा मौतें हार्ट अटैक के कारण.
  • अब तक 22 लाख से ज्यादा यात्री आए चारधाम.

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई।

तब से लेकर अब तक यात्रा अनवरत जारी है।

आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में चारधाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है।

44 दिनों में हेमकुंड समेत चारधाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 2202858 तक पहुंच गया है।

मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में न केवल रफ्तार जारी रहने के आसार हैं, बल्कि, गत वर्ष का आंकड़ा छू जाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

लेकिन, यात्रियों के उत्साह के बीच अब तक 120 यात्रियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

इनमें करीब 80 परसेंट ज्यादा मौतों के पीछे स्वास्थ्य कारण, धामों के ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित होने के साथ ऑक्सीजन व अन्य कारण बताए जा रहे हैं।

हालांकि, कुछ मौतों की वजह एक्सीडेंट्स, आपदा व हादसे भी बताए गए हैं।

Tagged:
Share This Article