Menu
#News

15 अगस्त भारत ही नहीं इन तीन देशों का भी स्वतंत्रता दिवस.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त को केवल भारत में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह नहीं मनता है। भारत के अलावा दुनिया के तीन और देश ऐसे हैं, जो 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते है। कहने का मतलब यह कि 15 अगस्त केवल भारत का ही नहीं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अग, 2022
15 अगस्त भारत ही नहीं इन तीन देशों का भी स्वतंत्रता दिवस.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त को केवल भारत में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह नहीं मनता है। भारत के अलावा दुनिया के तीन और देश ऐसे हैं, जो 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते है। कहने का मतलब यह कि 15 अगस्त केवल भारत का ही नहीं दुनिया के चार देशों का भी स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में जैसा जश्न का माहौल भारत में रहता है, वैसा ही माहौल इन चारों देशों में भी रहता है। आईए डिटेल में जानते हैं इस रोचक जानकारी को।

जापान के कब्जे से 15 अगस्त को आजाद हुआ था कोरिया.

भारत के अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने वाला पहला देश है- दक्षिण कोरिया। दक्षिण कोरिया को भारत से भी पहले 15 अगस्त को आजादी मिली थी। दक्षिण कोरिया पर पहले जापान का शासन चलता था, जो 15 अगस्त को खत्म हुआ। 1945 में अमेरिकी और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर जापान के कब्जे को खत्म किया था। 1948 में कोरिया का विभाजन उत्तर और दक्षिण कोरिया में हुआ।

द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, 1960 में मिली आजादी.

कांगो अफ्रीका महाद्वीप के बीच में बसा एक लोकतांत्रिक देश है। कांगो 1880 से लेकर 1960 तक फ्रांस का गुलाम था। लेकिन आजादी के लिए हुए लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1960 को कांगो आजाद हुआ था। यह देश क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है। कांगो में भी हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

भारत की तरह ही ब्रिटेन का गुलाम था बहरीन.

भारत की तरह बहरीन भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। दोनों देश ब्रिटेन के गुलाम थे। 1971 में बहरीन अंग्रेजों से आजाद हुआ। उल्लेखनीय हो कि बहरीन 33 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। 15 अगस्त 1971 को बहरीन ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। बहरीन में हर साल 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे देश में अवकाश रहता है।

 

 

Tagged:
Share This Article