Menu
#Mumbai

16 वर्षीय छात्रा ने लगाई फासी

नैनीताल में ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में मंगलवार को 16 वर्षीय एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली। मृत बालिका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 मा, 2023
16 वर्षीय छात्रा ने लगाई फासी

नैनीताल में ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में मंगलवार को 16 वर्षीय एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली। मृत बालिका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, चोपड़ा निवासी चंदन सिंह जीना की बेटी हर्षिता अन्य दिनों की तरह ही घर में अलग कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों के दरवाजा खटखटाया तो भी उसका कोई उत्तर नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो हर्षिता छत की बल्ली में फंदा बनाकर लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की जेलों में जल्द लागू होगी नई नियमावली, बदलेगा सालों पुराना कानून

परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों, थानाध्यक्ष व महिला पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। टीम ने शव को नीचे उतारा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए कमरे की तलाशी, परिजनों से पूछताछ और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमास्टर्म के लिए भेजने की तैयारी की जा रह है।

Tagged:
Share This Article