Menu
#Mumbai

मिस्टर उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले में 18 फाइनलिस्ट ने बिखेरी चमक

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून–2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 18 फाइनलिस्ट ने विभिन्न राउंड में शानदार रैंप वॉक कर दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। पहले चरण में राज्यभर से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 नव, 2025
मिस्टर उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले में 18 फाइनलिस्ट ने बिखेरी चमक

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून–2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 18 फाइनलिस्ट ने विभिन्न राउंड में शानदार रैंप वॉक कर दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।

पहले चरण में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने ऑडिशन में हिस्सा लिया था। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ अपना हुनर पेश किया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग डिजाइनर्स की आउटफिट पहनकर रैंप पर आकर्षक प्रस्तुति दी।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीजन की शुरुआत ऑडिशन राउंड से हो चुकी थी। इस प्रतियोगिता में पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।

डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि जैसे मिस उत्तराखंड का आयोजन हर वर्ष सफलतापूर्वक होता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी लगातार जारी रहेगी। उनका कहना था कि राज्य की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के बाद मिस्टर उत्तराखंड–2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एंड इवेंट्स शामिल रहे।

जूरी पैनल में इंद्राणी पांधी, एनी सिंह, हिमानी रावत, कशिश गोयल, अनिल शर्मा और रितु बहुगुणा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इसके अलावा मिस उत्तराखंड–2025 स्मृति रावत, फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहानी, सेकेंड रनरअप आंचल फरस्वान, याशिका सिंह, आशी धीमान, भूमि शर्मा, कविता सती और अन्य फाइनलिस्ट भी उपस्थित रहीं।

Tagged:
Share This Article