Menu
#Mumbai

चमोली जिले में 2 हजार 699 ने सरेंडर किए राशन कार्ड

चमोली। जब से सरकार ने यह नियम निर्धारित किया है कि सरकारी राशन की दुकान से उन्हीं राशन कार्ड धारकों राशन मिलेगी जो इसकी पात्रता रखते हैं। अर्थात जिनकी आय टैक्स की परिधि में आती है वे सरकारी राशन के हकदार नहीं होंगे। इस नियम के बाद से चमोली जिले …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 जून, 2022

चमोली। जब से सरकार ने यह नियम निर्धारित किया है कि सरकारी राशन की दुकान से उन्हीं राशन कार्ड धारकों राशन मिलेगी जो इसकी पात्रता रखते हैं। अर्थात जिनकी आय टैक्स की परिधि में आती है वे सरकारी राशन के हकदार नहीं होंगे।
इस नियम के बाद से चमोली जिले में अंत्योदय, प्राथमिक परिवार और राज्य खाद्यान्न योजना के तहत 2 हजार 699 राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को वापस किए हैं। अब तक जिन राशन कार्ड धारकों के पास राशन कार्ड थे, ऐसे कार्ड धारकों द्वारा अपने राशन कार्ड जमा करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी शशिकला फर्स्वाण ने बताया कि वापस किए गए राशन कार्ड में 7682 यूनिट हैं।

Tagged:
Share This Article