Menu
#Mumbai

20 नवम्बर 2025 नरेंद्र नगर थाने का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा औचक निरीक्षण

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज नरेंद्र नगर थाने का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में दर्ज केस डायरी का अवलोकन किया और पूरी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाल मित्र थाना कक्ष और महिला हेल्पलाइन काउंसलिंग कक्ष का भी निरीक्षण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 नव, 2025
20 नवम्बर 2025 नरेंद्र नगर थाने का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा औचक निरीक्षण

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज नरेंद्र नगर थाने का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में दर्ज केस डायरी का अवलोकन किया और पूरी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाल मित्र थाना कक्ष और महिला हेल्पलाइन काउंसलिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया।

अध्यक्ष कण्डवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर प्रत्येक पीड़िता को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि परिवार परामर्श के दौरान परिवारों को टूटने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि अनावश्यक विवादों को रोका जा सके।

उन्होने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तथा स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया और एआई के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

औचक निरीक्षण के दौरान एसआई हेमलता, एडिशनल एसआई शांति प्रसाद डिमरी, हेड कॉन्स्टेबल पूरन सिंह बिष्ट, हेड कॉन्स्टेबल कमला जुगरान, कॉन्स्टेबल बबिता तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article